Koti Koti Karoon Bandana
कोटि कोटि करूं वंदना,
अरब खरब प्रणाम।
चरण कमल विसरूं नहीं,
जय गुरुदेव अनाम।
बार बार कर जोड़कर,
सविनय करूं पुकार।
साध संग मोहि देवनित,
परम गुरु दातार।
तुम्हारी आज्ञा में चलूं,
तुममें हो विश्वास।
तुम्हें छोड़ नहीं और की,
कभी करूं मैं आस।
मैं अपराधी जन्म जन्म का,
नख-शिख भरा विकार।
तुम दाता दुख भंजन,
मेरी करो संभाल।
हमने अपने आप की,
सौंप दी जीवन डोर।
मरजी है गुरु आपकी,
ले जाओ जिस ओर।
मेरे स्वामी आप हो,
मैं हूं आपका दास।
चरणों में रखना मुझे,
यही मेरी अरदास।
दाता सबके एक ही,
सदा रहे गुरुदेव।
तुमको लाख प्रणाम है,
स्वामी जय गुरुदेव।













