Par Hoga Wohi Jisse Pakdoge Ram
पार होगा वही, जिसे पकड़ोगे राम,
जिसको छोड़ोगे, पलभर में डूब जाएगा।
तिरना क्या जाने, पत्थर बेचारे,
तिरने लगे तेरे, नाम के सहारे,
नाम लिखते आ गए हैं, पत्थर में प्राण,
जिसको छोड़ोगे, पलभर में डूब जाएगा।
पार होगा वही, जिसे पकड़ोगे राम,
जिसको छोड़ोगे, पलभर में डूब जाएगा।
लंका जलाई, लांघा समुंदर,
राक्षस को मार आया, छोटा सा बंदर,
बस जपता रहा, दिन रात तेरा नाम,
जिसको छोड़ोगे, पलभर में डूब जाएगा।
पार होगा वही, जिसे पकड़ोगे राम,
जिसको छोड़ोगे, पलभर में डूब जाएगा।
सुनकर के बातें, मुस्काए राम जी,
मारे खुशी के नाचे, हनुमान जी,
भक्त देखा ना, बनवारी तेरे समान,
जिसको छोड़ोगे, पलभर में डूब जाएगा।
पार होगा वही, जिसे पकड़ोगे राम,
जिसको छोड़ोगे, पलभर में डूब जाएगा।
पार होगा वही, जिसे पकड़ोगे राम,
जिसको छोड़ोगे, पलभर में डूब जाएगा,
जिसको छोड़ोगे, पलभर में डूब जाएगा।













