हिंदू देवी देवता : मंजू गुप्ता | Hindu Devi Devta : By Manju Gupta Hindi Book
हिंदू देवी देवता पुस्तक पीडीएफ के कुछ अंश : धर्म ने मानवजाति की सभ्यता और तत्व-ज्ञान के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर लिया है आदि काल के समाज में भी, धर्म के कुछ रूप होते थे जब मनुष्य चमत्कार, स्वर्ग की दिव्य शक्तियों की पूजा करने और उनकी बलि प्रदान करने में विश्वास रखते थे। हिन्दूओं के सबसे प्राचीन धर्म ग्रंथ वेदों में, प्रभु की उपासना की ऋचाएं मिलती है। वैदिक काल के दौरान, वायु, सूर्य, अग्नि, जल जैसी प्राकृतिक शक्तियां स्रोतों और बलियों द्वारा पूजी जाती थीं और इसी ने अनुष्ठानों और धार्मिक विधियों द्वारा मंदिरों में भगवान की प्रतिमा की औपचारिक उपासना का मार्ग दिखाया।
यह पुस्तक बतलाती है कि हिन्दू कैसे और क्यों एकमात्र सत्य-प्रभु और उनके अवतारों की पूजा करते हैं। हालांकि, हिन्दू केवल एक ही देवता, ब्रह्मा में विश्वास रखते हैं, ये विष्णु और शिव की भी पूजा करते हैं. जिन्हें हिन्दू त्रिमूर्ति का भाग माना जाता है।
सहज और सरल भाषा में लिखी यह पुस्तक न केवल बहुत से देवी-देवताओं का वर्णन करती है अपितु उनकी उत्पत्ति और पूजा के द्वारा पुनर्जन्म और मोक्ष में विश्वास रखने वाले हिन्दूओं के लिए उनकी महत्ता का भी वर्णन करती है। इसका एक अन्य प्रमुख आकर्षण इसमें दी गई आरतियां हैं जो कि हिन्दू अपनी पसंद और श्रद्धा वाले देवता को पूजने के लिए गाते हैं।
| पुस्तक का विवरण / Book Details | |
| Book Name | हिंदू देवी देवता | Hindu Devi Devta |
| Author | Manju Gupta |
| Category | हिन्दू / Hinduism Hindi Books Religious Books in Hindi PDF |
| Language | हिंदी / Hindi |
| Pages | 32 |
| Quality | Good |
| Download Status | Not for Download |
“ऐसे दो मुख्य पाप हैं जिनसे अन्य सभी पापों की उत्पत्ति होती है: अधीरता और आलस्य।”“समस्त सफलताएं कर्म की नींव पर आधारित होती हैं।” – एंथनी राबिन्सफ्रेंक काफ्का
“There are two cardinal sins from which all others spring: Impatience and Laziness.”Devendra Kumar Jain“Action is the foundational key to all success.” – Anthony RobbinsFranz Kafka
हमारे टेलीग्राम चैनल से यहाँ क्लिक करके जुड़ें












