मोरीशस की हिंदी कहानियाँ : कमल किशोरे गोएन्का | Morisas Ki Hindi Kahaniya : By Kamal Kishore Goenka Hindi Book
मोरीशस की हिंदी कहानियाँ पुस्तक पीडीएफ के कुछ अंश : भारत से बाहर मॉरिशस एक मात्र ऐसा देश है, जहाँ की बहुसंख्यक जनता में हिन्दी भाषा का प्रचार-प्रसार तथा विकास इस स्तर तक पहुँचा है कि साहित्य अकादेमी जैसी राष्ट्रीय संस्था ने इसकी महत्ता को स्वीकार करते हुए मॉरिशस की हिन्दी कहानियों का प्रतिनिधि संकलन प्रकाशित करने का निर्णय किया। मैंने जब इस संकलन को प्रकाशित करने का प्रस्ताव साहित्य अकादेमी के सम्मुख रखा था, तब मुझे पूर्ण विश्वास था कि हमारे देश की सबसे बड़ी साहित्य संस्था मॉरिशस द्वीप के ऐतिहासिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक, आर्थिक तथा राजनीतिक महत्त्व को समझते हुए अवश्य ही इस प्रस्ताव को स्वीकार करेगी। मुझे प्रसन्नता है कि ऐसा ही हुआ और साहित्य अकादेमी ने इसका दायित्व मुझे सौंपा। मेरे लिए यह अतिरिक्त प्रसन्नता का विषय या, क्योंकि अब मैं अपनी चार मॉरिशस यात्राओं के कारण वहाँ के साहित्यकारों तथा समाज से बने अपने सम्बन्धों का सार्थक उपयोग इस साहित्यिक अनुष्ठान के लिए कर सकता था और वहाँ की हिन्दी कहानियों का एक प्रतिनिधि स्वरूप पाठकों के सम्मुख पर्याप्त व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत कर सकता था।
साहित्य अकादेमी इससे पूर्व भी विदेशी भाषाओं की श्रेष्ठ रचनाओं को हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद कराकर प्रकाशित कराती रही है, परन्तु सम्भवतः यह कहानी-संकलन ऐसी पहली कृति होगी, जिसमें विदेशी लेखकों द्वारा भारत की राष्ट्रीय भाषा ‘हिन्दी’ में लिखी गयी रचनाओं को संकलित करके, प्रकाशित किया जा रहा है भारत की हिन्दीभाषी जनता ने मॉरिशस के हिन्दी भाषा और साहित्य को कई दशक पहले ही अपने साहित्यिक क्षितिज का हिस्सा बना लिया था और अब इस कहानी संकलन के रूप में साहित्य अकादेमी ने भी अपनी स्वीकृति और मान्यता की मोहर लगा दी है।
विश्व की राजनीति में मॉरिशस की भौगोलिक स्थिति ने उसे महत्त्वपूर्ण बना दिया है, परन्तु भारत के साथ इतिहास, धर्म, संस्कृति, साहित्य, जाति, भाषा, शिक्षा,
Start your next Hindi story adventure here
| पुस्तक का विवरण / Book Details | |
| Book Name | मोरीशस की हिंदी कहानियाँ | Morisas Ki Hindi Kahaniya |
| Author | Kamal Kishore Goenka |
| Category | Story Book PDF in Hindi |
| Language | हिंदी / Hindi |
| Pages | 416 |
| Quality | Good |
| Download Status | Not for Download |
“साहसी व्यक्ति ही विश्वास से परिपूर्ण होता है।” ‐ मार्कस टूल्लियस सिसेरो
“A man of courage is also full of faith.” ‐ Marcus Tullius Cicero
हमारे टेलीग्राम चैनल से यहाँ क्लिक करके जुड़ें












