जीवन का अमृत शहद : युगप्रभा रस्तोगी | Jivan Ka Amrit Shahad : By Yugprabha Rastogi Hindi Book
जीवन का अमृत शहद पुस्तक पीडीएफ के कुछ अंश : कृत्रिमता और तनाव के इस युग में प्राकृतिक चीजें धीरे-धीरे दुर्लभ होती जा रही हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं के जाल में हम इतना उलझ चुके हैं कि हमें यह भी भान नहीं है कि कौन-सी चीजें हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी हैं और कौन-सी नहीं। पर जैसे हर चीज अपने अंत की ओर आती है, उसी तरह लोग कृत्रिम चीजों का मोह छोड़ कर पुनः प्रकृति की ओर आने के बारे में सोचने लगे हैं। वह दिन दूर नहीं जब लोग पूर्णतया प्राकृतिक और स्वाभाविक जीवनचर्या को अपनाकर एक सुखी और प्रसन्न जीवन बिताने में समर्थ होंगे।
शहद भी एक प्राकृतिक खाद्य है जिसका हमारे स्वास्थ्य से गहरा सम्बन्ध है, मगर शहद को अपने खान-पान में हमने वह स्थान नहीं दिया है जो वास्तव में उसे मिलना चाहिए। इसका एक कारण उसके गुणों से हमारी अनभिज्ञता भी हो सकती है। पर शहद न केवल औषधीय गुणों से भरपूर है बल्कि हमें तत्काल शक्ति और स्फूर्ति देकर रोगों से बचाव करने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस पुस्तक का उद्देश्य इसी तथ्य को रेखांकित कर जनसाधारण के सामने लाना है। आशा है, पुस्तक अपने उद्देश्य में सफल होगी।
| पुस्तक का विवरण / Book Details | |
| Book Name | जीवन का अमृत शहद | Jivan Ka Amrit Shahad |
| Category | Ayurveda books pdf free download in hindi Health Book in Hindi |
| Language | हिंदी / Hindi |
| Pages | 64 |
| Quality | Good |
| Download Status | Not for Download |
“अगर आप अपने बच्चों के शारीरिक श्रम की हिदायत देते हैं, तो बेहतर है कि आप भी वैसा ही करें। अपने उपदेशों पर स्वयं अमल करें।” ब्रूस जेनर
“If you’re asking your kids to exercise, then you better do it, too. Practice what you preach.” Bruce Jenner
हमारे टेलीग्राम चैनल से यहाँ क्लिक करके जुड़ें












