कोनाझरी केतली : संतोष गोयल | Konajhari Ketali : By Santosh Goyal Hindi Book
कोनाझरी केतली पुस्तक पीडीएफ के कुछ अंश : हिन्दी साहित्य जगत का जाना-पहचाना नाम है-संतोष गोयल, जो अपनी कहानियों द्वारा मानव मन की अध्येता के रूप में जानी जाती हैं। इंसान के भीतर की ढेर-सी परतों के पीछे छिपी सतरों को पढ़ लेना उनका वैशिष्ट्य है। निरन्तर लेखन उनका दर्शन है. निरन्तर पठन-पाठन, अध्ययन उनकी साधना। एक नया कहानी संग्रह आपके सामने है ‘कोनाझरी केतली’ मानव मन की आकांक्षाएँ, वांछाएँ, आशा-निराशा, द्वन्द्व, टूटन, सुख-दुःख, दर्द, ईर्ष्या-द्वेष सभी की गहनता इन कहानियों में मिल जाएगी। समाज के प्रत्येक वर्ग से जुड़ी हैं ये कहानियाँ मन का स्पर्श करती हैं. सोचने को विवश करती हैं और लंबे समय तक याद रहती है। असल में इन कहानियों को पढ़ना मात्र पढ़ना नहीं है, अपितु अनुभवों के दौर से गुज़रना है।
संतोष गोयल की पैनी निगाह जीवन के माइक्रो तन्तुओं को देखती और पकड़ती है, फिर उनके शब्द उन्हें कहानियों में ढाल देते हैं। पाठक उनके साथ-साथ बहता है, तिरता है, डूबता-उतराता है। जीवन के इतना करीब कि वे किसी का भी अनुभव किसी का भी सत्य हो सकता है।
सत्य के स्थापत्य की इन कहानियों का स्वागत करना चाहिए।
Start another Hindi story from this link
| पुस्तक का विवरण / Book Details | |
| Book Name | कोनाझरी केतली | Konajhari Ketali |
| Author | संतोष गोयल / Santosh Goyal |
| Category | कहानी संग्रह / Story Collections Entertainment Book in Hindi PDF Kahani Kahaniyan Book in Hindi PDF Kahani Sangrah Book in Hindi PDF Story Book PDF in Hindi |
| Language | हिंदी / Hindi |
| Pages | 132 |
| Quality | Good |
| Download Status | Not for Download |
“दूसरों की पुष्टि पर निर्भर करने की तुलना में स्वयं को जानने तथा स्वीकार करने- अपनी शक्तियों तथा अपनी सीमाओं को जान लेने से वास्तविक विश्वास की उत्पत्ति होती है।” ‐ जूडिथ एम. बार्डविक
“Real confidence comes from knowing and accepting yourself – your strengths and your limitations – in contrast to depending on affirmation from others.” ‐ Judith M. Bardwick
हमारे टेलीग्राम चैनल से यहाँ क्लिक करके जुड़ें












