Kurki Aur Anya Kahaniyan : By Urmila Shirish Hindi Book | कुर्की और अन्य कहानियाँ : उर्मिला शिरीष द्वारा हिंदी पुस्तक

Kurki Aur Anya Kahaniyan : By Urmila Shirish Hindi Book | कुर्की और अन्य कहानियाँ : उर्मिला शिरीष द्वारा हिंदी पुस्तक
PDF डाउनलोड करने के लिए लिंक नीचे दिया गया है

कुर्की और अन्य कहानियाँ पुस्तक पीडीएफ के कुछ अंश : जिंदगी से अपने कथानक चुनने वाली विशिष्ट कथाकार उर्मिला शिरीष का नवीनतम कहानी संग्रह है कुर्की और अन्य कहानियां।
स्त्री के अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ जीने के अधिकार की वकालत हो या सिस्टम के बेपरवाह होने की शिकायत, विवाइयां के किसान की दयनीय स्थिति हो या सेठ द्वारा किया जा रहा शोषण, आस्था के बहाने आम जन का अंधविश्वासों और अशिक्षा के चलते गुमराह होना हो या सरकारी कामकाज में चल रहा भ्रष्टाचार, उर्मिला जी का जागरूक कहानीकार सहज और विश्वसनीय अंदाज में अपनी कहानी का जाल बुनता है। पाठक उसके घेरे में भाषा के जरिये फंसता है और फिर कव्य की गलियों में घूमता हुआ कथा के निहितार्थ तक जा पहुंचता है।
इस संग्रह की सभी कहानियां पढ़ते हुए कहीं भी वैसा बौद्धिक उलझाव नजर नहीं आएगा, जैसा इधर की अधिकांश रचनाओं में बना रहता है। अपने समय का आइना बनी ये कहानियां वैचारिक बदलाव की आकांक्षा भर नहीं करतीं, पाठक में उसके लिए एक उत्तेजक भाव भी जगाती हैं। इस अर्थ में इन रचनाओं में सामाजिक सार्थकता और सोद्देश्यता हरदम बनी रहती है। उर्मिला शिरीष अपने समय की विशिष्ट कथाकार हैं।

Explore this PDF for another Hindi tale

पुस्तक का विवरण / Book Details
Book Name कुर्की और अन्य कहानियाँ | Kurki Aur Anya Kahaniyan
Author
Categoryकहानी संग्रह / Story Collections Literature Book in Hindi Story Book PDF in Hindi
Language
Pages 150
Quality Good
Download Status Not for Download
“दुनिया की महत्त्वपूर्ण वस्तुओं में से ज्यादातर उन व्यक्तियों द्वारा प्राप्त की गई हैं जिन्होंने बिलकुल आशा नहीं होते हुए भी प्रयास करना नहीं बंद किया।” – डेल कार्नेगी
“Most of the important things in the world have been accomplished by people who have kept on trying when there seemed to be no hope at all” – Dale Carnegie

हमारे टेलीग्राम चैनल से यहाँ क्लिक करके जुड़ें

Leave a Comment