काम से कामयाबी तक : पीटर बी. काइन द्वारा हिंदी ऑडियो बुक | Kam Se Kamyabi Tak : by Peter B. Kyne Hindi Audiobook

काम से कामयाबी तक : पीटर बी. काइन द्वारा हिंदी ऑडियो बुक | Kam Se Kamyabi Tak : by Peter B. Kyne Hindi Audiobook
PDF डाउनलोड करने के लिए लिंक नीचे दिया गया है

Kam Se Kamyabi Tak Hindi Audiobook का संक्षिप्त विवरण : पीटर बी. काइन की पुस्तक “द गो-गेटर‘ पढ़कर मेरे दिल के तार झनझना गए। कहानी अच्छी है… बहुत ही अच्छी। इस कहानी का नायक कौन है, यह मैं तय नहीं कर पाया। एक तरह से देखें, तो कंपनी के मालिक मि. रिक्स इस कहानी के नायक हैं और दूसरी तरह से देखें, तो कंपनी का सेल्समैन बिल पेक इस कहानी का नायक है। बहरहाल नायक चाहे जो हो, कहानी हमारे दिल को छू लेती है। यह हमें बताती है कि हम अपने काम में कामयाबी तक कैसे पहुँच सकते हैं, चाहे हम सेल्समैन हों या मैनेजर हों, कर्मचारी हों या मालिक हों। इस कहानी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जीवन का प्रतिबिंब है। कहानी में जिस तरह बिल पेक का इम्तहान लिया जाता है, उसी तरह जीवन भी हमारा इम्तहान लेता है। यह हमारे सामने एक के बाद एक बाधा रखता है और शायद मि. रिक्स की तरह जीवन भी हमें सफलता का इनाम देने से पहले यह परखना चाहता है कि हम किस मिट्टी के बने हैं। जब हम बाधाओं से विचलित नहीं होते हैं और अपनी उपाय कुशलता से उन्हें पार कर लेते हैं, तो हम कामयाब हो जाते हैं और जीवन हमें सफलता का इनाम दे देता है। जीवन में सफल होने से पहले आपको इम्तहान देना पड़ता है। इसे इस तरह समझें। अगर आपको कॉलेज की डिग्री चाहिए, तो उससे पहले आपको इम्तहान देना होगा, तभी आपको डिग्री मिलेगी। डिग्री जितनी बड़ी होगी, इम्तहान भी उतना ही मुश्किल होगा। इसी तरह जीवन में भी सफल होने के लिए आपको इम्तहान देना होता है। इस सिद्धांत के आधार पर आप यह पता लगा सकते हैं कि आपको किस स्तर की सफलता मिलेगी। अगर आपके सामने कम बाधाएँ आ रही हैं, तो आपको छोटे पैमाने की सफलता मिलेगी। अगर आपके सामने ज्यादा बाधाएँ आ रही हैं, तो आपको बड़े पैमाने की सफलता मिलेगी। तो इस पुस्तक को पढ़ते वक्‍त आप ये दो बातें याद रखें: बाधाओं के आकार से ही आपकी सफलता का आकार तय होता है और सफलता पाने से पहले आपको इम्तहान देना पड़ता है। कहानी छोटी सी है, लेकिन यह हमें कई ऐसे सबक सिखा सकती है, जो सफल होने में हमारी बहुत ज्यादा मदद कर सकते हैं।

पुस्तक का विवरण / Book Details
AudioBook Name काम से कामयाबी तक / Kam Se Kamyabi Tak
Author
CategoryHindi Audiobooks Business Books in Hindi Motivational Book in Hindi
Language
Duration 1:53 hrs
Source Youtube
“यदि आप हमेशा सच कहते हैं, तो आपको कुछ याद रखने की जरूरत नहीं रहेगी।” – मार्क ट्वैन
“If you tell the truth, you don’t have to remember anything.” – Mark Twain

हमारे टेलीग्राम चैनल से यहाँ क्लिक करके जुड़ें

Leave a Comment