हमारे कप्तान नायडु से धोनी तक : सूर्यप्रकाश चतुर्वेदी | Hamare Kaptan Nayadu Se Dhoni tak : By Suryaprakash Chaturwedi Hindi Book
हमारे कप्तान नायडु से धोनी तक पुस्तक पीडीएफ के कुछ अंश :
क्रिकेट खेल में कप्तान की अहम भूमिका होती है। सादगी और शालीनता के इस खेल में एक सर्वमान्य खिलाड़ी नेतृत्व करने के लिए चुना जाता है। सभी खिलाड़ी कप्तान को आदर भाव से देखते हैं।
‘हमारे कप्तान’ किताब में लेखक ने आंकड़ों, प्रसिद्धि एवं कामयाब फैसले लेने की क्षमता वाले ग्यारह भारतीय कप्तानों के बारे में अपनी राय रखी है। भारतीय क्रिकेट के परिप्रेक्ष्य में इन कप्तानों की भूमिका महत्त्वपूर्ण रही है। यह किताब उन्हीं सफल भारतीय कप्तानों के बारे में चर्चा करती है।
‘नायडू से धोनी तक’ खेल में अप्रतिम बदलाव आये हैं। टेस्ट क्रिकेट से बीसमबीस के खेल के सफर में हर कप्तान अपने अलग परिवेश में दर्शाया व दिखाया गया है। भारत का पहला टेस्ट खेलने वाले कप्तान सी. के. नायडू हैं तो भारत को पहला बीसमबीस विश्व कप जिताने वाले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हैं। बीच में भारत को एकदिवसीय विश्व कप जिताने वाले कपिल देव भी हैं, और साथ-ही-साथ खेल की कूटनीति में धनी माने गए कप्तान मंसूर अली खां पटौदी भी यहाँ हैं जैसे-जैसे खेल लोकप्रिय होता गया, उसका फैलाव बढ़ता गया। ज्यादा खेलने के कारण कप्तान ज्यादा सफलता के आंकड़े पाते गए। इनमें मोहम्मद अजहरुद्दीन और सौरव गांगुली भी शामिल हैं।
| पुस्तक का विवरण / Book Details | |
| Book Name | हमारे कप्तान नायडु से धोनी तक | Hamare Kaptan Nayadu Se Dhoni tak |
| Author | Suryaprakash Chaturwedi |
| Category | Sports Book in Hindi PDF |
| Language | हिंदी / Hindi |
| Pages | 168 |
| Quality | Good |
| Download Status | Not for Download |
“आप ईश्वर में तब तक विश्वास नहीं कर पाएंगे जब तक आप अपने आप में विश्वास नहीं करते।” – स्वामी विवेकानंद
“You cannot believe in God until you believe in yourself.” – Swami Vivekananda
हमारे टेलीग्राम चैनल से यहाँ क्लिक करके जुड़ें












