हीरो : रॉन्डा बर्न द्वारा हिंदी ऑडियो बुक | Hero : by Rhonda Byne Hindi Audiobook
Hero Hindi Audiobook का संक्षिप्त विवरण : यह पुस्तक एक कहानी के बारे में है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसने मेरी और इतिहास के बहुत से दूसरे इंसानों की भी ज़िंदगी बदली है। यह कहानी समय की शुरुआत से ही सुनाई जाती रही है। यह संसार की हर संस्कृति और हर देश में प्रकट हुई है। इस कहानी के रूप बदलते रहते हैं, लेकिन सार हमेशा वही रहता है। यह कहानी Hero Hindi Audiobook एक ऐसे हीरो के बारे में है, जो पृथ्वी पर एक साहसिक यात्रा शुरू करता है। पृथ्वी नामक यह ग्रह बेहद सुंदर जगह है – यहाँ विशाल समुद्र हैं, पहाड़, जंगल, रमणीक समुद्र तट, खुले मैदान और हर प्रकार के अदभुत जानवर व प्राणी हैं। प्रकाश है, तो अँधेरा है। क़रीब है, तो दूर है। ऊपर है, तो नीचे है। बाएँ है, तो दाएँ है। गर्मी है, तो सर्दी है। और ये विपरीत पहलू जीवन के हर स्तर पर अनुभव किए जाते हैं। यहाँ मित्र हैं, तो शत्रु भी हैं। प्रेम होना है, तो प्रेम छूटना भी है। सुरक्षा है, तो अनिश्चितता भी है। दौलत है, तो ग़रीबी भी है। आनंद है, तो निराशा भी है। इसके अलावा, हर इंसान में सकारात्मक गुण हैं, तो नकारात्मक गुण भी हैं। इस पृथ्वी पर हर चीज़ का विपरीत पहलू होता है। और इस संसार में भारी आनंद, महान प्रेम, भारी चुनौतियाँ तथा भीषण कष्ट भी हैं, जिन सबका आप अनुभव करना चाहते थे। आप ही हैं, जो यहाँ आना चाहते थे और इस सुंदर लेकिन चुनौतीपूर्ण स्थान पर जीने की साहसिक यात्रा का अनुभव करना चाहते थे। आप ही हैं, जिन्होंने संकल्प लिया था कि कोई भी मुश्किल इतनी बड़ी नहीं है, जो आपको अपने भीतर के हीरो को खोजने से रोक दे। आप ही हैं, जो हीरो की यात्रा करना चाहते थे… क्योंकि आप ही इस कहानी के हीरो हैं। जब आप हीरो की यात्रा करते हैं, तो ऐसा नहीं है कि आपके पास संसाधन नहीं होते हैं। आप बेहद शक्तिशाली योग्यताओं के साथ पैदा हुए थे, जिनकी मदद से आप अपने सपने साकार कर सकते हैं, जिनकी मदद से आप अपने सामने आने वाली हर मुश्किल, बाधा और चुनौती से उबर सकते हैं। लेकिन पृथ्वी नामक ग्रह के सीमित भौतिक संसार में पैदा होने की वजह से आपका मस्तिष्क और चेतना भी सीमित हो गए। यानि आप अपनी सच्ची प्रकृति भूल गए और आपको अपने भीतर मौजूद शक्तिशाली योग्यताओं का एहसास नहीं है। इस वजह से आपको उन्हें नए सिरे से खोजना होगा। हीरो की यात्रा पूरी करने और अपने सर्वोच्च मानवीय गुणों को अपने भीतर उभरने की अनुमति देकर ही आप अंतत: हीरो बनेंगें। और फिर एक नया उद्देश्य आपके हृदय को जकड़ लेगा – आपने राह में जो भी खोजा है, उससे उन लोगों की मदद करना, जो हीरो बनने की अपनी ख़ुद की यात्रा शुरू कर रहे हैं। आपे इस पुस्तक में जिन लोगों से मिलने वाले हैं, वे हीरो की यात्रा पूरी कर चुके हैं। वे पूरे संसार से यहाँ इसलिए इकट्ठे हुए हैं, ताकि आपको अपने जीवन की कहानियाँ बता सकें और अपने अनुभव का लाभ दे सकें, जिससे आपको हीरो बनने की अपनी ख़ुद की यात्रा शुरू करने में मदद मिले।
Click the link to dive deeper into Rhonda Byrne’s world.
| पुस्तक का विवरण / Book Details | |
| AudioBook Name | हीरो / Hero |
| Author | Rhonda Byrne |
| Category | Motivational Book in Hindi Hindi Audiobooks |
| Language | हिंदी / Hindi |
| Duration | 1:34 Hrs |
| Source | Youtube |
“आपके सिवाए आपकी खुशियों का नियंत्रण किसी ओर के पास नहीं है; इसलिए, आपके पास अपनी किसी भी स्थिति को परिवर्तन करने की शक्ति है।” ‐ बारबरा डे एंजेलिस
“No one is in control of your happiness but you; therefore, you have the power to change anything about yourself.” ‐ Barbara De Angelis
हमारे टेलीग्राम चैनल से यहाँ क्लिक करके जुड़ें












